फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Search of water , hand pumps poor

पानी की तलाश, हैंडपंप खराब

Sun, 10 Jan 2016 11:31 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 10 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Search of water , hand pumps poor

ग्राम पंचायत सरगौली के मजरा पुर्वाझाऊ के प्राथमिक

विज्ञापन
स्कूल की हालत बद से बदतर हो गई है। स्कूल के बच्चे कई समस्याओं का दंश झेल रहे हैं। छह माह से खराब पड़े हैंडपंप से बच्चों को पानी पीने को दूर तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्कूलों की सभी समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।

ग्राम पुर्वाझाऊ के प्राथमिक स्कूल के बच्चे पिछले काफी समय से पेयजल संकट की समस्या से जूझ रहे हैं। छह माह से हैंडपंप खराब होने से स्कूल पढ़ने आने वाले बच्चों को पानी पीने के लिए घर तक की दौड़ लगानी पड़ती है। हालांकि, पिछले दिनों स्कूल में पानी की सप्लाई को प्लास्टिक की टंकी लगवाई गई थी, पर देखरेख के अभाव में अब उसमें भी पानी नहीं रहता है।

जिससे वह सिर्फ शोपीस बन कर रही है। इसके साथ ही स्कूल परिसर में गंदगी के चलते बच्चों को खेलने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सफाई न होने से स्कूल में घास के साथ ही कई जगह कटीली झाड़ियां भी उग आई हैं। अब बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल की सभी समस्याओं से निजात दिलाने को शासन-प्रशासन से मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर स्कूल की समस्याओं से शीघ्र निजात न दिलाए गई तो वह लोग प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार का कहना है कि हैंडपंप दुरुस्त कराने की कई बार शिकायत कर चुके हैं, पर समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव का कहना है कि बहुत शीघ्र ही स्कूल की साफ-सफाई के साथ ही खराब पड़े हैंडपंप को दुरुस्त करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed