फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Motorcyclist cousin dies after being hit by a car

Kannauj News: कार की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई की मौत

Sat, 12 Sep 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist cousin dies after being hit by a car
तिर्वा (कन्नौज)। बाइक पर सवार होकर तिर्वा क्षेत्र के खैरनगर गांव में मजदूरी करने जा रहे तीन चचेरे भाइयों की बाइक में शनिवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थानाक्षेत्र के गंगाइच गांव निवासी अबरार (48) चचेरे भाई फिरोज (42) और अफजल (40) के साथ बाइक से तिर्वा के खैरनगर में मजदूरी करने तिर्वा गुरसहायगंज मार्ग से जा रहे थे। सुबह जैसे ही बाइक सवार मतौली गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडरपास के निकट पहुंचे। तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर अबरार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिरोज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed