{"_id":"5dc9b07c8ebc3e5b1a54e6d4","slug":"search-banks-in-search-of-robbers-and-fraudsters-kannauj-news-knp525226614","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों और जालसाजों की तलाश में खंगाले बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों और जालसाजों की तलाश में खंगाले बैंक
विज्ञापन
पुलिस लाइन में कैदी वाहन का निरीक्षण करते एसपी अमरेंद्र प्रासद सिंह
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/छिबरामऊ। लूटपाट और साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों ने जनपद में अपने-अपने क्षेत्र के बैंक में चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी विनोद कुमार ने खुद शहर और तिर्वा की बैंकों में चेकिंग की। इस दौरान बैंकों के आसपास खड़े संदिग्ध लोगों ने पूछताछ के साथ एसपी ने बाइकों के नंबर ट्रेस कराए।
शनिवार और रविवार को बैंक बंद थे। दो दिन बाद सोमवार को बैंक खुलते ही लेनदेन के ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। लूटपाट और बैंकों में जालसाज-टप्पेबाजी की घटनाएं रोकने के लिए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर बैंक चेकिंग अभियान चला। एसपी ने पंजाब नेशनल, एसबीआई बैंक का निरीक्षण किया। बैंकों के अंदर-बाहर खड़े संदिग्धों से पूछताछ की। पंजाब नेशनल बैंक के बाहर खड़ी बाइकों के नंबर और कागज चेक किए।
इसके अलावा बैंक की सुरक्षा जांच के चलते सीसीटीवी कैमरे, बैंक गार्ड, शस्त्र फिटनेस, एटीएम सुरक्षा गार्ड, बैंक एटीएम धोखाधड़ी से निपटने के लिए बैंकों की तैयारी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कैश वैन का निरीक्षण कर चालक और गार्ड को दिशा-निर्देश दिए। वहीं एसपी के निर्देश पर एएसपी विनोद कुमार, सीओ श्रीकांत प्रजापति समेत सभी थाना प्रभारियों ने बैंकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
छिबरामऊ में आला अफसरों के निर्देश पर कोतवाल ने नगर की बैंकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने बैंकों में संदिग्ध युवकों से आधार कार्ड व पासबुक देखी। इसके अलावा उनसे बैंक में आने का कारण पूछा। पुलिस की पूछताछ से अराजकतत्व सहम गए। इसके अलावा पुलिस ने प्रेमपुर चैकी के सामने वैरियर लगाकर वाहनों को भी चेक किया।