फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Scared candidates memorandum submitted to DM

खौफजदा प्रत्याशियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 29 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 29 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scared candidates memorandum submitted to DM

सौरिख की ग्राम पंचायत सरायकायम से प्रधान पद के

विज्ञापन
प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अराजकतत्वों और असलहों के बल पर वोटरों को भयभीत करने का आरोप लगाया गया है। कांकरकुई के प्रदीप कुमार और अवधेश कुमार ग्राम पंचायत सरायकायम से प्रधान पद के प्रत्याशी हैं।

दोनों अपने कई समर्थकों के साथ रविवार की सुबह कोतवाली में बैठक ले रहे डीएम से मिले और ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि गांव के आधा दर्जन से ज्यादा लोग असलाह लेकर अराजकतत्वों के साथ लोगों में भय बनाकर वोट मांग रहे हैं। जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए किसी भी समय अप्रिय घटना घटने की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने सौरिख एसओ को मौके पर जाकर दोनों पक्षों से बात कर मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed