{"_id":"5fbc03358ebc3e9bdb0e47f3","slug":"saraaph-kee-dukaan-se-nagadee-va-jevaron-ka-jhola-paar-kannauj-news-knp5958997141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान से नगदी व जेवरों का झोला पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दुकान से नगदी व जेवरों का झोला पार
विज्ञापन
- मामले की जानकारी देते सराफा व्यापारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। कस्बे के विशुनगढ़ रोड स्थित सराफ की दुकान से चोरों ने नगदी और जेवरों से भरा झोला पार कर दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। कारोबारी ने झोले में करीब 35 हजार रुपये होने की बात कही है। जेवराें की कीमत नहीं बता सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर छानबीन शुरू की है।
कस्बे के ग्रेसीगंज निवासी अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ लालाजी की विशुनगढ़ रोड पर सराफा की दुकान है। सोमवार सुबह बेटा आदित्य गुप्ता दुकान खोलने के लिए पहुंचा। दुकान खोलकर रुपयों और जेवरों से भरा झोला काउंटर पर रख दिया। दुकान के अंदर आदित्य के बाबा रामबाबू गुप्ता साफ-सफाई कर रहे थे। इसी बीच आदित्य के पास घर से फोन आ गया। वह जल्दबाजी में झोला वहीं रखकर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो झोला गायब था। बैग चोरी होने की वारदात से हड़कंप मच गया।
जानकारी पर मंडी चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पास की ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। सीसीटीवी में दो युवक सराफ की दुकान के बाहर खड़े दिखाई दे रहे थे । इनका चेहरा ठीक से नहीं दिखा। वहीं पूछताछ के दौरान अरविंद कुमार और उनके बेटे ने बताया कि झोले में 35 हजार रुपये और जेवर थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि जेवर कितने थे,यह नहीं बताया गया है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।