फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sanvida karmee ne phaansee lagaakar dee jaan, beemaaree ke chalate the pareshaan

संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, बीमारी के चलते थे परेशान

Thu, 22 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
sanvida karmee ne phaansee lagaakar dee jaan, beemaaree ke chalate the pareshaan
सौरिख(कन्नौज)। लकवे की बीमारी से परेशान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के संविदा कर्मी ने घर की दूसरी मंजिल के बरामदे की छत के कुंडे से फंदा डालकर फांसी लगा ली। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इलाकेे के ग्राम मझगवां निवासी गोविंद सिंह (45) ने गुरुवार सुबह दस बजे के लगभग घर की दूसरी मंजिल पर बरामदे की छत के कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर के पास ट्रैक्टर से भूसा उतारते समय पड़ोसियों ने गोविंद को फंदे पर लटका देख परिजनों को सूचना दी। परिजन गोविंद को निजी वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गोविंद गाजियाबाद डिपो की रोडवेज बस में संविदा पर परिचालक थे। दो साल पहले गोविंद को लकवा की शिकायत हुई थी। इससे नौकरी छोड़ कर घर पर रहने लगे थे। बीमारी ठीक नहीं होने से परेशान थे। इससे यह कदम उठा लिया। पत्नी कृष्णा देवी और बच्चे अगम और रितिका रो-रोकर बेहाल रहीं। गोविंद ने जिला औरैया के थाना मुरादगंज के चपटा गांव में अपने बहनोई के साथ पेट्रोल पंप भी खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed