फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sainy aphasar ban maan kee jindagee karana chaahate roshan

सैन्य अफसर बन मां की जिंदगी करना चाहते रोशन

Sun, 21 Mar 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
sainy aphasar ban maan kee jindagee karana chaahate roshan
सैनिक स्कूल के लिए चयनित भाइयों को मिठाई खिलाकर स्वागत करतीं मां। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में चयनित भाई सेना में अधिकारी बनकर मां की जिंदगी रोशन करना चाहते हैं। छह साल पहले आंखों की रोशनी गवां चुकीं मां का बेहतर इलाज करने के लिए दोनों बेटे जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी कुलदीप दीक्षित के बेटे अभिषेक (12) व अंश (10) ने शुरू से अभाव देखे। कुछ साल पहले बीमारी के चलते मां रानी देवी की आंखों की रोशनी चली गई। इलाज कराने में पिता कुलदीप की जमीन बिक गई। वह रिश्तेदारों के भी कर्जदार हो गए। तभी दोनों भाइयों ने कुछ करने की ठान ली। गुरु लक्ष्मीकांत दुबे के सानिध्य में कड़ी मेहनत की। अब दोनों का चयन सैनिक स्कूल के लिए हो गया। रानी देवी बेटों की सफलता का श्रेय लक्ष्मीकांत दुबे को देती हैं। उन्होंने दोनों को नि:शुल्क शिक्षा दी है। वहीं अभिषेक व अंश का कहना है कि वह सैन्य अफसर बन सबसे पहले मां की आंखों का बेहतर इलाज कराएंगे। इससे कि उनकी रोशनी लौट सके। इनके अलावा अतिराजपुर निवासी देव शुक्ला पुत्र शैलेंद्र शुक्ला, रतनपुर निवासी अंशिका कश्यप पुत्र सत्यराम, विशुनगढ़ रोड निवासी ओम किशोर दुबे के बेटे अक्षय कुमार दुबे और बेटी तेजस्वनी दुबे का चयन भी सैनिक स्कूल के लिए हुआ है।
विज्ञापन

बेटों पर निर्भर है परिवार का भविष्य
अभिषेक व अंश के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। पिता कुलदीप मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐेसे में बेटों को पढ़ाने के लिए फीस का इंतजाम भी मुश्किल हो रहा है। माता-पिता ने सरकार और प्रशासन से बेटों की पढ़ाई जारी रखने के लिए मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed