{"_id":"5ebed7f78ebc3e906e12862a","slug":"sabhaasad-ke-ghar-bola-dhaava-maarapeet-kar-dhamakaaya-kannauj-news-knp560337687","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के घर बोला धावा, मारपीट कर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के घर बोला धावा, मारपीट कर धमकाया
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। गैरप्रांतों से आए युवकों की प्रशासन को सूचना उपलब्ध कराना निगरानी समिति के अध्यक्ष भाजपा सभासद को महंगा पड़ गया। आरोप है कि देर रात दर्जनों लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सभासद की शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
नगर के मोहल्ला जेरकिला नई बस्ती निवासी सभासद अतुल वर्मा वार्ड की निगरानी समिति के अध्यक्ष हैं। सभासद ने पिछले दिनों गैरप्रांतों से आए युवकों की सूचना प्रशासन को दी थी। इससे नाराज मोहल्ले के कई युवकों ने घर पर धावा बोल दिया। सभासद का आरोप है कि भीड़ देख वह घर के अंदर चले गए। इसके बाद भी इन लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी पर रात में ही भाजपा नेता सभासद के साथ कोतवाली पहुंच गए। सभासद ने चार लोगों को नामजद कर एक सैकड़ा से ज्यादा लोगों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट नहीं हुई है। न ही तहरीर दी गई है। सभासद के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा
एसआई हरिओम गुप्ता ने बताया कि वह कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मोहल्ला जेरकिला नई बस्ती में गश्त पर थे। मोहल्ले के इमरान, हसनैन, आमिर और सोहेल सहित 20-25 अज्ञात लोग इकट्ठे होकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।