फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   rupee also get copies of Hindi

हिंदी की कापियों में भी मिल रहे नोट

Wed, 06 Apr 2016 12:15 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Wed, 06 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
rupee also get copies of Hindi
rupee
यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन में इस बार हिंदी विषय की कापियों से रुपये निकल रहे हैं। कापी जांच रहे शिक्षक भी इसे अचंभा मान रहे हैं कि हिंदी से इस बार परीक्षार्थियों को भय लग रहा है। जिले में केकेसीएन इंटर कालेज और केके इंटर कालेज में मूल्यांकन का कम चल रहा है।
विज्ञापन


यहां दूसरे मंडलों से आईं कापियों के चल रहे मूल्यांकन का कार्य पच्चीस से तीस फीसदी के बीच पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड से नियुक्त हुए प्रधान परीक्षक व परीक्षक काफी कम संख्या में केंद्रों पर पहुंचे हैं। वित्तविहीन विद्यालयों के टीचरों को लगाकर किसी तरह मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। केके  इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक वीके श्रीवास्तव का कहना है कि बोर्ड से मिले समय में मूल्यांकन कार्य खत्म करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केकेसीएन व केके इंटर कालेज में मूल्यांकन कार्य रफ्तार पकड़ने के साथ ही टीमों का गठन करके अंकेक्षण का कार्य भी शुरू करा दिया गया। यदि अंकेक्षण के दौरान छात्रों को दिए गए नंबर अथवा किसी प्रश्न को चेक नहीं किया गया है। ऐसी कोई गलती सामने आती है तो परीक्षक के पारिश्रमिक में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed