{"_id":"688e5b80ee59d6766a0aa0e2","slug":"route-diversion-implemented-on-kannauj-hardoi-road-from-12-noon-kannauj-news-c-214-1-knj1006-135171-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कन्नौज-हरदोई रोड पर दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कन्नौज-हरदोई रोड पर दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू
विज्ञापन
कन्नौज। सावन मास के अंतिम सोमवार को लेकर महादेवी घाट व शिव मंदिरों में तैयारी जोरों पर हैं। महादेवी घाट पर गंगा स्नान व शिवालयों में जलाभिषेक के चलते कन्नौज-हरदोई मुख्यमार्ग पर रविवार दोपहर 12 बजे से लेकर अगले दिन सोमवार शाम रात बजे तक भारी वाहनों की रोक लगा दी गई है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाती है। इसके चलते मंदिरों में काफी भीड़ रहती है। महादेवी घाट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ती है। बताया कि स्नानार्थियों के आवागमन को देखते हुए भारी व्यवसायिक वाहनों (ट्रक, कैंटर, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों) को महादेवी घाट मार्ग पर आने जाने से रोका जाएगा।
यह रहेगा रूट डायवर्जन
1: हरदोई से कन्नौज आने वाले वाहनों को बिलग्राम से मल्लावां वाया बिल्हौर होते हुए कन्नौज आएंगे।
2. कन्नौज से हरदोई जाने वाले वाहनों को वाया बिल्हौर मल्लावां से बिलग्राम होते हुए हरदोई जाएंगे।
3. औरैया से कन्नौज आने वाले वाहनों को बेला से रसूलाबाद वाया बिल्हौर होते हुए हरदोई जाएंगे।
4. कन्नौज से हरदोई जाने वाले छोटे वाहन कुसुमखोर गंगा पुल से होकर भी जा सकेंगे।
इन नंबरों पर करें रूट डायवर्जन की जानकारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात : 9557686903
यातायात हेल्पलाइन- 7839865383
यातायात प्रभारी कन्नौज- 6386702419