{"_id":"6251d0d18543ea25eb14c54c","slug":"room-inspectors-refuse-board-exam-duty-throw-application-kannauj-news-knp6903209107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षकों का बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से इंकार, फेंका प्रार्थना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षकों का बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से इंकार, फेंका प्रार्थना पत्र
विज्ञापन
फोटो:29: डीआईओएस कार्यालय के बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्र की निगरानी करते अफसर।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों ने यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से इनकार कर दिया। आरोप है कि केंद्र व्यवस्थापक की टेबल पर छुट्टी का प्रार्थना पत्र फेंककर कक्ष निरीक्षक चला गया। इसी तरह एक अन्य अध्यापक ने जरूरी काम बताकर ड्यूटी करने से मना कर दिया। इनके खिलाफ बीएसए को चिट्ठी लिखी गई है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बने जिला कंट्रोल रूम के नोडल प्रभारी आशीष शुक्ल ने बताया कि प्राथमिक स्कूल सतवारी के शिक्षक प्रियम दुबे की ड्यूटी शनिवार को सुबह की पाली में राममनोहर लोहिया विद्यालय जसोदा में और उच्च प्राथमिक स्कूल वंशरामऊ के शिक्षक मुकेश कुमार की ड्यूटी केकेसीएन इंटर कॉलेज में थी।
दोनों परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों ने इन शिक्षकों की ओर से ड्यूटी न करने और अवकाश का प्रार्थना पत्र फेंककर चले जाने की शिकायत कंट्रोल रूम में की। मामला डीआईओएस राजेंद्र बाबू के पास पहुंचा। उन्होंने बीएसए संगीता सिंह को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
दूसरी ओर तालग्राम के जागृति पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील न होने के मामले को भी गंभीरता से लिया गया है। अतिरिक्त एसडीएम देवेश गुप्त ने केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी किया है। कहा है कि परीक्षा के दौरान की सीडी और पेन ड्राइव उपलब्ध कराई जाए। बताया गया है कि परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक ने कैमरे चलने की बात कही है। सीडी आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
जिला कंट्रोल रूम के नोडल प्रभारी आशीष शुक्ल ने बताया कि छिबरामऊ के बटेश्वर दयाल जनता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दो छात्राएं टेंपो से परीक्षा देने जा रहीं थीं। इसी दौरान अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया, जिसमें दोनों ही छात्राएं घायल हो गईं। मामले की जानकारी डीआईओएस कार्यालय में दी गई। यहां से अतिरिक्त एसडीएम देवेश गुप्त ने सीएमओ डॉ. विनोद कुमार से संपर्क किया और प्राथमिक इलाज देने की बात कही। छिबरामऊ के 100 शैया अस्पताल से डॉक्टरों की टीम भेजी गई। उसके बाद छात्राओं ने परीक्षा दी।