फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Retired Amin committed suicide after being beaten up by his brother-in-law

Kannauj News: साले की पिटाई से आहत सेवानिवृत्त अमीन ने दी जान

Sun, 27 Jul 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Retired Amin committed suicide after being beaten up by his brother-in-law
छिबरामऊ। ससुराल में साले, उसके बेटों की पिटाई से आहत सेवानिवृत्त अमीन ने शनिवार को खुद को कमरे में बंद कर छत पर लगे पंखे से फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


ग्राम जमामर्दपुर रुद्रपुर निवासी रामनरेश यादव (62) संग्रह अमीन के पद से दो साल पहले सेवानिवृत्त हो गए थे। रामनरेश के नगर के मोहल्ला सुभाष नगर में दो मकान बने हैं। इसमें एक मकान में वह पत्नी विद्यावती के साथ रहते थे और दूसरे मकान में पुत्रवधू रहती है। दो दिन पहले पुत्रवधू मायके चली गई थी। घर में ताला पड़ा था। भाई रमेश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को रामनरेश ससुराल गए थे। वहां पर साले ने बेटों के साथ मिलकर भाई की पिटाई की थी। बाद में वह घर वापस आ गए थे। शनिवार को रामनरेश दूसरे मकान पर जाने की बात कहकर घर से निकल गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर सुबह 10.30 बजे पत्नी ने मकान पर जाकर देखा। तो मुख्य गेट खुला था।
विज्ञापन

कमरे का गेट अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो रामनरेश को दुपट्टे के फंदे से लटकते देखा। पति को फंदे से लटका देख उन्होंने चीख पुकार शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ उन्हें फंदे से नीचे उतारा। अमीन की मौत की सूचना पर गांव से अन्य परिजन पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके दो पुत्र सर्वेश, सतीश व एक बेटी सुमन है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साले ने अमीन की जमीन का कराया लिया बैनामा

भाई रमेश चंद्र ने बताया कि 20 साल पहले भाई ने औरैया के बिधूना क्षेत्र के ग्राम मुड़ियाई (पुनेपुर्वा) में भाभी विद्यावती के नाम चार बीघा जमीन खरीदी थी। साले ने धोखे से भाभी से उनके हिस्से की जमीन को बैनामा करा लिया था। जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम, डीएम व मुख्यमंत्री से की थी पर सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को जमीन को लेकर वह साले से बात करने ससुराल गए थे। देर रात भाई ने फोन कर उन्हें बताया कि यहां साले ने अपने बेटों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी थी, जिससे वह काफी आहत थे और जीवन समाप्त करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed