फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report on truck driver in case of death of inspector's son

Kannauj News: इंस्पेक्टर के बेटे की मौत के मामले में ट्रक चालक पर रिपोर्ट

Mon, 21 Apr 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Report on truck driver in case of death of inspector's son
गुरसहायगंज। झांसी में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें बताया गया कि कानपुर-फतेहगढ़ हाईवे पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण कार साइन बोर्ड के पोल से टकरा गई थी। हादसे में बेटे की मौत हो गई जबकि इंस्पेक्टर समेत पत्नी व बहू घायल हो गए थे।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी शिव कुमार सिंह राठौर झांसी जिले की मऊरानीपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। 11 अप्रैल की रात को वह मां का तेरहवीं संस्कार करने के बाद कानपुर जा रहे थे। कार उनका फार्मासिस्ट बेटा सत्यम सिंह राठौर चला रहा था और बगल की सीट पर इंस्पेक्टर शिव कुमार सिंह राठौर बैठे थे। पीछे सीट पर पुत्रवधू वर्षा सिंह व पत्नी अनीता बैठी थीं। रात दो बजे समधन कस्बे के पास अनियंत्रित ट्रक चालक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर सामने होर्डिंग पोल से जा टकराई थी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया कि इंंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह राठौर की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीसीटीवी के माध्यम ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed