{"_id":"686971e8b2e64279c60e0114","slug":"report-on-five-including-four-named-in-the-death-of-bjp-worker-kannauj-news-c-214-1-knj1008-133539-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भाजपा कार्यकर्ता की मौत में चार नामजद समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भाजपा कार्यकर्ता की मौत में चार नामजद समेत पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। 1भाजपा कार्यकर्ता का शव 13 जून पहले को सड़क के किनारे संदिग्ध हालात में मिला था। इसके बाद भाजपा नेताओं ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। घटना के 20 दिन बाद शनिवार को तिर्वा कोतवाली पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी शिवम चौहान (30) का शव तिर्वा रोड किनारे बेहरिन गांव के पास मिला था। घटनास्थल पर शिवम की स्कूटी भी थी। पुलिस ने दुर्घटना मानकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। परिजन लगातार हत्या की आशंका जता रहे थे पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी।
इसके बाद परिजनों ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से गुहार लगाई। इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ एसपी विनोद कुमार से मुलाकात की। तिर्वा पुलिस ने शनिवार को सदर कोतवाली के अहमदपुर रौनी निवासी मोनू, अहसान, राजा, साहिल व एक अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस गंभीरता से प्रकरण की जांच कर रही है। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना हादसा लग रही है। पूरे मामले जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही तथ्यों का पता चलेगा।