फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report on burning stubble, then why not on burning garbage

पराली जलाने पर रिपोर्ट तो कूड़ा जलाने पर क्यों नहीं

Sun, 01 Nov 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Report on burning stubble, then why not on burning garbage
छिबरामऊ(कन्नौज)। पराली जलाने पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है लेकिन नगर पालिका क्षेत्र में जल रहे कूड़े के ढेर को प्रशासन देख नहीं पा रहा है। प्रशासन किसानों के साथ पक्षपातपूर्ण कार्य कर रहा है। यह आरोप धरना पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने धरना स्थल पर लगाया।
विज्ञापन

रविवार को धरनास्थल पर एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता, सीओ शिव कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा किसान नेताओं से वार्ता करने पहुंचे। किसान नेताओं ने मांग रखी कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में लगे कूड़े के ढेर में आग लगाने वालों पर भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है तो क्या कूड़ा जलाने से नहीं। पुलिस प्रशासन यह दोहरी नीति क्यों अपना रहा है। कूड़ा जलाने के जिम्मेदार अधिकारी व चेयरमैन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए। अधिकारियों के समझाने के बाद भी किसान नेता धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में कूड़ा जलाने वालों को भी चिह्नित कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed