फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Remedial classes for weak students in government schools

Kannauj News: राजकीय स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक कक्षाएं

Wed, 13 Aug 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Remedial classes for weak students in government schools
राजकीय स्कूलों में मिलेगा अतिरिक्त कक्षा का लाभ, कक्षा संचालित करने के निर्देश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कन्नौज/गुगरापुर। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। समग्र शिक्षा माध्यमिक की तरफ से उपचारात्मक कक्षा संचालित करने के लिए बुधवार को निर्देश व बजट जारी किया गया है। इस योजना से 1200 बच्चों को लाभ मिलेगा।
जिले में संचालित 19 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में 3500 विद्यार्थी नामांकित हैं। छह राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चलती हैं जबकि 13 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में 10 वीं तक ही शिक्षा दी जाती है। इंटर तक शिक्षा देने वाले छह स्कूलों में 11वीं के लिए विषय -अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान की पढ़ाई उपचारात्मक कक्षाओं में कराई जाएगी। 10वीं तक संचालित 13 माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9वीं के लिए अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व हिंदी की उपचारात्मक कक्षाएं चलाई जाएंगी। अतिरिक्त कक्षाओं में शिक्षण कार्य के लिए विद्यार्थियों की प्रोफाइल, रिकार्ड व शिक्षकों को पारिश्रमिक देने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस पप्पू सरोज का कहना है कि राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9 और 11वीं कक्षा के लिए उपचारात्मक कक्षाएं जुलाई से सितंबर तक चलाई जाएंगी। समग्र शिक्षा माध्यमिक की तरफ से प्राप्त योजना की मुद्रित सामग्री को स्कूलों में भेजा गया है। सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में सभी 19 राजकीय स्कूलों में पोस्ट टेस्ट किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट के जरिए होगा निर्धारण
उपचारात्मक कक्षाओं में स्कूल के किन विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा इसका निर्धारण जुलाई के आखिरी सप्ताह में आयोजित माक टेस्ट के जरिए किया गया है। यह टेस्ट कक्षा 9 और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए होगा। टेस्ट में सभी विषयों से जुड़े प्रश्न रहेंगे और प्रश्न पत्र समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किया जाएगा। यह टेस्ट 100 अंक का होगा। 25 से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को उपचारात्मक कक्षा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed