{"_id":"6ac7e088404813ced009ca03","slug":"relief-for-villagers-through-fogging-and-anti-larval-spraying-kannauj-news-c-214-1-knj1008-157454-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फागिंग व एंटी लार्वा के छिड़काव से ग्रामीणों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फागिंग व एंटी लार्वा के छिड़काव से ग्रामीणों को राहत
विज्ञापन
ठठिया। जलभराव व नालियों की सफाई न होने से बढ़े मच्छरों के प्रकोप को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। गांव में फागिंग कराई गई। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
क्षेत्र के बहसुइया गांव निवासी नरेंद्र ठाकुर ने समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री एवं सदर विधायक असीम अरुण को पत्र भेजकर गांव में फॉगिंग कराने तथा जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि गांव के कई हिस्सों में जलभराव के साथ नालियों, गड्ढों और अन्य स्थानों पर लंबे समय से पानी जमा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं।
ग्रामीणों की समस्या को लेकर अमर उजाला ने सात अक्तूबर के अंक में समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बहसुइया पहुंचकर जलभराव व मच्छरों के प्रकोप वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कराया। टीम ने ग्रामीणों और बीमार लोगों को आवश्यक दवाएं भी वितरित कीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के गांव पहुंचने और दवा का छिड़काव किए जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।