फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Registration may , in the interest Discount

रजिस्ट्रेशन कराएं, ब्याज में छूट पाएं

Fri, 26 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 26 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Registration may , in the interest Discount

बिजली विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना शुरू कर दी है

विज्ञापन
जो 15 मार्च तक चलेगी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के बत्ती, पंखा और नलकूप के जो भी बकाएदार उपभोक्ता बिल जमा करेंगे उन्हें ब्याज नहीं देना पड़ेगा। सिर्फ मूल बकाया ही जमा करना पड़ेगा।

इसके अलावा बिल की गड़बड़ी भी तत्काल दुरुस्त कर छूट योजना का लाभ दिया जाएगा। एक्सईएन विद्युत वितरण खंड कन्नौज पी राम ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना का प्रचार प्रसार करा रहे हैं। जेई को प्रतिदिन क्षेत्रों में भेजकर चेकिंग कराई जा रही है, वहीं बकाएदारों को योजना के लाभ गिनाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक उपभोक्ताओं ने 30 लाख रुपये का बकाया जमा किया है। करीब 800 उपभोक्ताओं ने 1000 रुपये की रशीद कटाकर रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। ब्याज के तहत 24 लाख रुपये की छूट उपभोक्ता ले चुके हैं। बताया कि 15 मार्च तक चलने वाली एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पहले एक हजार रुपये जमा कर विभाग से पंजीकरण रशीद लेनी होगी।

बताया कि इसके बाद निर्धारित समय सीमा के तहत बकाया अदा करना होगा। पंजीकरण शुल्क का 1000 रुपये बकाए राशि में एडजस्ट की जाएगी। एक्सईएन छिबरामऊ आरएन वर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में योजना की जानकारी लोगों को दी जा रही है। अब तक 29 लाख रुपये उपभोक्ता जमा कर चुके हैं। 14 लाख रुपये ब्याज के तहत छूट दी जा चुकी है।

700 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बताया कि सभी जेई, लाइनमैन को क्षेत्रों में भ्रमण करने के लिए भेजा गया है। वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बकाएदारों को छूट योजना के बारे में बता रहे हैं। समय सीमा बीतने के बाद ब्याज समेत बिल की वसूली सख्ती के साथ की जाएगी। तब बकाएदारों के कनेक्शन काटकर आरसी भी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed