फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   rediyolojist ke avakaash par hone se laut rahe mareej

रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से लौट रहे मरीज

Sun, 01 Sep 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
rediyolojist ke avakaash par hone se laut rahe mareej
कन्नौज। जिला अस्पताल में तैनात इकलौते रेडियोलॉजिस्ट अपर निदेशक स्वास्थ्य के फर्रुखाबाद में बुधवार व शनिवार को बैठने के निर्देश के बाद अवकाश पर चले गए हैं। उनकी गैरहाजिरी में दूसरा कोई चिकित्सक नहीं है। ऐसे में जिला अस्पताल में आने वाले मेडिकोलीगल के केस कानपुर भेजे जा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे कराने के लिए आने वाले मरीज निजी चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। उधर, फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी होने की वजह से वहां के भी मेडिकोलीगल केस लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच रही है। इन्हें भी वापस होना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट ने विभाग को कोर्ट केस में तारीख होने के कारण ड्यूटी नहीं कर पाने का हवाला दिया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट अस्वस्थ होने से अवकाश पर हैं। इससे अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने कन्नौज जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट संजय सैनी को फर्रुखाबाद में बुधवार व शनिवार को बैठने के निर्देश दिए थे। इस फरमान के बाद रेडियोलॉजिस्ट बुधवार से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। विभाग को हवाला दिया है कि उनकी कोर्ट में तारीख लगी है। इससे वह अवकाश पर रहेंगे। रेडियोलॉजिस्ट के न आने से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे कराने के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों को लौटना पड़ रहा है। मेडिकोलीगल केस कानपुर भेजने पड़ रहे हैं। फर्रुखाबाद की पुलिस भी गड़बड़ाई व्यवस्था से परेशान है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.के स्वरूप ने बताया कि इस संबंध में अपर निदेशक से वार्ता हुई है। उन्हें समस्या का हवाला दिया गया है। अपर निदेशक को अपने आदेश में बदलाव के लिए पत्र भेजा जाएगा। सोमवार से व्यवस्था में सुधार होगा। रेडियोलॉजिस्ट को फर्रुखाबाद नहीं बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed