फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rape victim teenager pregnant, family in shock

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी गर्भवती, सदमे में परिवार

Sat, 09 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rape victim teenager pregnant, family in shock
ठठिया(कन्नौज)। थाना इलाके के गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के तीन माह का गर्भ ठहरने का मामला सामने आया है। इससे परिवार सदमे में आ गया। पीड़िता को लेकर पिता थाने पहुंचा। गांव के विवाहित युवक पर अगवा कर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। उसके न मिलने पर परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।
विज्ञापन

ठठिया थाना इलाके का भूमिहीन शख्स कानपुर में रहकर मजदूरी करता है। घर में पत्नी और 14 वर्षीय बेटी रहती है। शुक्रवार को बेटी के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर मां निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचीं। चिकित्सक ने गर्भवती होने की आशंका जताई। मां ने घर आकर सख्ती से पूछताछ की तो सच्चाई बता दी।
विज्ञापन

बताया कि करीब तीन माह पहले वह हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इस दौरान 35 वर्षीय विवाहित युवक अगवा कर अपने घर में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे वह चुप थी। यह सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। फोन कर पति को बेटी के तीन माह की गर्भवती होने की जानकारी दी। शनिवार सुबह पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा। यहां आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल प्रयाग नारायण वाजपेयी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed