फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ranjana became queen in Hariyali Teej program

Kannauj News: हरियाली तीज कार्यक्रम में रंजना बनीं क्वीन

Sun, 03 Aug 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ranjana became queen in Hariyali Teej program
तीज क्वीन बनीं रंजना गुप्ता एवं भावना जैन को प्रमाण पत्र देतीं महिला थाना प्रभारी सीमा पटेल - फोटो : डिग्गी मोहल्ला में नाव से बाढ़ पीड़ितों को निकालते मछुआरे। संवाद
फोटो :29: तीज क्वीन बनीं रंजना गुप्ता एवं भावना जैन को प्रमाण पत्र देतीं महिला थाना प्रभारी सीमा पटेल। संवाद
विज्ञापन


- कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी

कन्नौज। भारत विकास परिषद की ओर से कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मेंहदी एवं डांस प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपने-अपने हुनर दिखाए। कार्यक्रम में रंजना गुप्ता व भावना जैन के सिर पर तीन क्वीन का ताज सजा।

मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी सीमा पटेल, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता स्नेहलता उमराव रहीं। कार्यक्रम के दौरान नव्या जैन द्वारा नृत्य, पलक गुप्ता द्वारा शास्त्रीय नृत्य एवं छोटे छोटे बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में तीज क्वीन का चयन किया गया। जिसमें दो प्रतिभागियों ने भाग लिया। पिछले वर्ष की तीज क्वीन विजेता रंजना गुप्ता एवं भावना जैन के बीच रोचक मुकाबला रहा।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल सदस्यों ने रंजना गुप्ता एवं भावना जैन को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम की आयोजक भारत विकास परिषद के प्रांतीय महामंत्री आलोक रायजादा, प्रांतीय गतिविधि संयोजक सेवा संजय गुप्ता भी सपरिवार उपस्थित हुए और सभी को उपहार देकर सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया। हरे परिधानों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष दुबे ने की तथा संचालन निशंक जैन (प्रांतीय वित्त सचिव) द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजेश चंद्र गुप्ता, सचिव श्रीष गुप्ता, जिला समन्वयक राकेश दुबे, विनय बाथम, आकाश जैन, सौरभ पाठक, दीप्ति शर्मा, रविंद्र सैनी, विपिन सिंह वर्मा, निर्भय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed