फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ragging from MBBS student, investigation handed over to team

एमबीबीएस छात्र से रैगिंग, टीम को सौंपी जांच

Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ragging from MBBS student, investigation handed over to team
मेडिकल कॉलेज गेट। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। कालेज में बेटे के साथ रैगिंग की सूचना पर पहुंचे पिता ने प्राचार्य से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कालेज प्रशासन ने मामले की जांच की जिम्मेदारी टीम को सौंप कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकोहाबाद जनपद के प्रतापपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि वह शिकोहाबाद तहसील में कानूनगो हैं। छोटा बेटा रवि यादव राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। तीन दिन पहले वह कालेज में शिक्षण कार्य के लिए आया था। वह कालेज के हॉस्टल में रह रहा है। बेटे ने फोन कर बताया कि कालेज के कुछ छात्र रैगिंग करते हैं।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह, प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार से मुलाकात कर शिकायत की। छात्र के पिता की शिकायत पर प्राचार्य ने मामले की जांच कालेज की पांच सदस्यीय रैगिंग टीम को सौंप दी है। इनसे तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। सीएमएस ने बताया कि शिकायत सही मिलने पर रैगिंग करने वाले छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed