{"_id":"5fa198da8ebc3e9bab1b8b32","slug":"raamaleela-dekhane-nikale-yuvak-ka-shav-naale-mein-mila-kannauj-news-knp592279530","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला देखने निकले युवक का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला देखने निकले युवक का शव नाले में मिला
विज्ञापन
नाले में शव देखते सीओ दीपक दुबे और कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा।
- फोटो : KANNAUJ
नजरापुर(कन्नौज)। घर से रामलीला देखने के लिए निकले युवक का शव तीसरे दिन नाले में उतराता मिला। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारियों ने पैर फिसलने से नाले में गिरकर मौत की बात कही है।
तिर्वा कोतवाली के गांव टिकरा निवासी शिव सिंह उर्फ राजाबाबू (28) पुत्र स्व. सूरज पाल भदौरिया अविवाहित था। वह अक्सर परिजनों को बिना बताए घर से निकल जाता था। एक नवंबर की शाम वह पड़ोसी गांव जसपुरापुर सरैया में रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं आया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे जसपुरापुर सरैया गांव में एक नाले में कुछ लोगों ने शव देखा। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही तिर्वा कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम के साथ सीओ दीपक दुबे पहुंच गए।
वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। तलाशी लेने पर जेब से पान-मसाला और तंबाकू का पाउच मिला। भतीजे विजय भदौरिया ने बताया कि कुछ दिन पहले चाचा ने खेत गिरवी रखा था। उनके पास 10 हजार रुपये थे। शाम को वह रुपये लेकर रामलीला देखने के लिए निकले थे। इससे हत्या की आशंका है। वहीं मां राजमुखी ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक अविवाहित था। अक्सर नशा कर लेता था। प्राथमिक जांच में पैर फिसलने से नाले में गिरकर मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।