{"_id":"5e6d28598ebc3ea4e74fa242","slug":"pulis-ne-hatavaeen-haeeve-ke-kinaare-rakhee-dukaanen-kannauj-news-knp550363582","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हटवाईं हाईवे के किनारे रखी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हटवाईं हाईवे के किनारे रखी दुकानें
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। यूपीडा की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को हाईवे के किनारे रखी दुकानों को हटवा दिया। इसके अलावा टूटे हुए तारों में टिन शेड लगवाकर सुरक्षा भी बढ़ाई गई।
सौरिख क्षेत्र और कटरा बार्डर के 139 किलोमीटर पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बॉर्डर पर सर्विस रोड और तारों की बैरिकेडिंग के पास कुछ दुकानें रखी हुई थीं। यहां पर सड़क के किनारे लगे खंभों में लगे तारों को तोड़ दिया गया था। इसके चलते जानवर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आ जाते थे। इससे हादसे की आशंका बनी रहती थी। इसकी जानकारी यूपीडा के अधिकारियों को दी गई।
यूपीडा के अधिकारी मनोहर लाल ने सौरिख थानाध्यक्ष से मामले की शिकायत की। शनिवार की शाम को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सकरावा चौकी प्रभारी मुकेश राणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दुकानों को हटवाया गया। सड़क के किनारे तारों में टिन शेड बनवाकर सुरक्षा व्यवस्था कराई गई।