फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pulis kee sakhtee se bhee nahin tootee loot kee aaropee mahilaon kee khaamoshee

पुलिस की सख्ती से भी नहीं टूटी लूट की आरोपी महिलाओं की खामोशी

Thu, 14 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
pulis kee sakhtee se bhee nahin tootee loot kee aaropee mahilaon kee khaamoshee
लूट की आरोपी महिलाओं से पूछताछ करते प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाली महिलाओं की खामोशी पुलिस की सख्ती से भी नहीं टूटी। पुलिस ने भाजपा नेत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लूट की आरोपी दो महिलाओं को जेल भेज दिया है। इनके साथ शामिल बच्ची को उसके गांव भेजा गया है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य के साथ मंगलवार को दिनदहाड़े पीपल चौराहे पर ई-रिक्शा में लूट की वारदात हो गई थी। वारदात को अंजाम देने वाली दोनों महिलाओं से पुलिस रातभर पूछताछ करती रही। इन्होंने कुछ भी नहीं कबूला। पुलिस हिरासत में महिलाओं ने अपने नाम ऊषा पत्नी राहुल व राजकिशोरी पत्नी अशोक निवासी ग्राम सहारा, थाना बिछवां, जिला मैनपुरी बताया। बच्ची ने भी अपना नाम व पता बताया है। प्रभारी निरीक्षक के पूछताछ करने पर भी महिलाओं ने जुबान नहीं खोली। अब पुलिस पीपल चौराहे पर बनाए गए वीडियो के आधार पर दो अन्य महिलाओं की तलाश में जुटी हुई है। बुधवार को भाजपा नेत्री अरुण कुमारी शाक्य महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने कोतवाल शैलेेंद्र कुमार मिश्रा से वार्ता की। कोतवाल ने महिलाओं को बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी हुई है। भागने वाली महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा नेत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ड्यूटी से हटाए गए पीपल चौराहे पर तैनात पीआरडी जवान
अरुण कुमारी शाक्य व लूट की आरोपी चार महिलाओं के बीच संघर्ष के दौरान पीपल चौराहे पर ड्यूटी कर रहे प्रांतीय रक्षक दल के अमृतलाल व बलराम सिंह मूक दर्शक बने रहे। इस पर अधिकारियों ने इन्हें ड्यूटी से हटा दिया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों जवानों की रिपोर्ट बनाकर पीआरडी कमांडेंट को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपल चौराहे पर तैनात किए गए एसआई
अरुण कुमारी शाक्य के साथ लूट की वारदात के बाद नगर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार किए जाने वाले पीपल चौराहे पर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। बुधवार को इस प्वाइंट पर तीन एसआई ड्यूटी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed