{"_id":"5dcc51598ebc3e5b0d458059","slug":"pulis-kee-sakhtee-se-bhee-nahin-tootee-loot-kee-aaropee-mahilaon-kee-khaamoshee-kannauj-news-knp5256337102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सख्ती से भी नहीं टूटी लूट की आरोपी महिलाओं की खामोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सख्ती से भी नहीं टूटी लूट की आरोपी महिलाओं की खामोशी
विज्ञापन
लूट की आरोपी महिलाओं से पूछताछ करते प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाली महिलाओं की खामोशी पुलिस की सख्ती से भी नहीं टूटी। पुलिस ने भाजपा नेत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लूट की आरोपी दो महिलाओं को जेल भेज दिया है। इनके साथ शामिल बच्ची को उसके गांव भेजा गया है।
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य के साथ मंगलवार को दिनदहाड़े पीपल चौराहे पर ई-रिक्शा में लूट की वारदात हो गई थी। वारदात को अंजाम देने वाली दोनों महिलाओं से पुलिस रातभर पूछताछ करती रही। इन्होंने कुछ भी नहीं कबूला। पुलिस हिरासत में महिलाओं ने अपने नाम ऊषा पत्नी राहुल व राजकिशोरी पत्नी अशोक निवासी ग्राम सहारा, थाना बिछवां, जिला मैनपुरी बताया। बच्ची ने भी अपना नाम व पता बताया है। प्रभारी निरीक्षक के पूछताछ करने पर भी महिलाओं ने जुबान नहीं खोली। अब पुलिस पीपल चौराहे पर बनाए गए वीडियो के आधार पर दो अन्य महिलाओं की तलाश में जुटी हुई है। बुधवार को भाजपा नेत्री अरुण कुमारी शाक्य महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने कोतवाल शैलेेंद्र कुमार मिश्रा से वार्ता की। कोतवाल ने महिलाओं को बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी हुई है। भागने वाली महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा नेत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।
ड्यूटी से हटाए गए पीपल चौराहे पर तैनात पीआरडी जवान
अरुण कुमारी शाक्य व लूट की आरोपी चार महिलाओं के बीच संघर्ष के दौरान पीपल चौराहे पर ड्यूटी कर रहे प्रांतीय रक्षक दल के अमृतलाल व बलराम सिंह मूक दर्शक बने रहे। इस पर अधिकारियों ने इन्हें ड्यूटी से हटा दिया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों जवानों की रिपोर्ट बनाकर पीआरडी कमांडेंट को भेज दी गई है।
विज्ञापन
पीपल चौराहे पर तैनात किए गए एसआई
अरुण कुमारी शाक्य के साथ लूट की वारदात के बाद नगर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार किए जाने वाले पीपल चौराहे पर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। बुधवार को इस प्वाइंट पर तीन एसआई ड्यूटी करते रहे।