{"_id":"5fc132a98ebc3e9bc104a853","slug":"private-teacher-murdered-on-the-first-floor-of-the-house-kannauj-news-knp5966802107","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की पहली मंजिल पर प्राइवेट शिक्षक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की पहली मंजिल पर प्राइवेट शिक्षक की हत्या
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। नगरिया तालपार गांव में प्राइवेट शिक्षक की उसके घर की पहली मंजिल पर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव कमरे में दरवाजे के पास मिला। पिता ने अपनी बहू, उसके प्रेमी व तीन अन्य पर आरोप लगाते हुए एफआईआर लिखाई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में आठ जगह चोट के निशान मिले हैं। मौत की वजह दम घुटना माना जा रहा है। सिर से भी खून बहा था। सौरिख पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है।
नगरिया तालपार गांव में इंद्रपाल (48) पुत्र श्रीकृष्ण परिवार के साथ रहते थे। पत्नी सीमा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। सुबह इंद्रपाल का शव कमरे में खून से लथपथ मिला। सिर से खून बह रहा था। चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान थे। शव के पास शराब की टूटी बोतल पड़ी थी। पत्नी सीमा ने सुबह चार बजे इसकी जानकारी मकान में किराये पर रह रहे प्रदीप पुत्र लालाराम को दी। संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पाकर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीओ शिव कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में सीमा ने बताया कि पति के साथ अक्सर झगड़ा होता है।
गुरुवार रात को भी पति ने शराब के नशे में मारपीट की। वह अपने बच्चों के साथ पति से अलग दूसरे कमरे में सोई थीं। सुबह उठीं तो पति को खून से लथपथ पड़ा देखा। दूसरी ओर इंद्रपाल के पिता श्रीकृष्ण पुत्र अगनूलाल ने आरोप लगाया कि बहू सीमा, उसके प्रेमी अशोक व उसके भाई राजेश (निवासीगण कर्री सौरिख), बहू के भाई हुसेपुर तुर्कन निवासी मनोज ने बेटे के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। वहीं एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस गहनता से हर पहलू पर जांच कर रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंद्रपाल ने सीमा से रचाई थी दूसरी शादी
इंद्रपाल की शादी साल 2000 में फतेहगढ़ निवासी रचना के साथ हुई थी। साल 2003 में रचना की मृतक आश्रित में रेलवे में नौकरी लग गई। इसके बाद वह इंद्रपाल के घर नहीं आई। दूसरी शादी रचा ली। साल 2006 में इंद्रपाल ने हुसेपुर तुर्कन निवासी सीमा के साथ शादी रचाई। इंद्रपाल ने शादी के बाद सीमा को बीटीसी कराई। इसके बाद सीमा की चिकनपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पद पर नौकरी लग गई। तीन बेटियां हैं।
पेरोल पर छूटे हत्या के आरोपी से है सीमा का प्रेम प्रसंग
परिजनों ने बताया कि इंद्रपाल के रिश्ते की बुआ का बेटा कर्री निवासी अशोक पुत्र रामकिशोर गाजियाबाद में हत्या के एक मामले में जेल गया था। पेरोल पर वह जेल से छूटा तो उसका इंद्रपाल के घर आना-जाना शुरू हो गया। अशोक ने ही सीमा को कार चलाना सिखाया। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दो माह पहले अशोक सीमा को लेकर गायब हो गया था। सीमा ने अपनी वसीयत में नगरिया तालपार व भावलपुर में स्थित मकान को अशोक के नाम कर दिया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सीमा पर दबाव बनाया। इसके बाद वसीयत नाबालिग बच्चों के नाम कर दी गई।
पड़ोसियों ने परिजनों को दी इंद्रपाल की हत्या की सूचना
सुबह चार बजे इंद्रपाल की पत्नी सीमा देवी ने पड़ोस में रह रहे लोगों को बताया कि रात के समय पति इंद्रपाल ने शराब के नशे में मारपीट की। मारपीट से बचने के लिए वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में चली गईं। कमरे को अंदर से बंद कर लिया। नशे की अधिकता के कारण इंद्रपाल जमीन पर गिर पड़े। ज्यादा खून बहने से मौत हो गई। इंद्रपाल की मौत की सूचना सीमा की बजाय पड़ोसियों ने मुर्रा गांव में उसके परिजनों तक फोन से पहुंचाई।
देर रात आई थी एक लड़की
इंद्रपाल के मकान में किराये पर रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी सुरेश चंद्र ने बताया कि रात लगभग 10:30 बजे घर पर एक लड़की आई थी। सीमा लड़की को अपने साथ अंदर ले गईं। कुछ देर रुकने के बाद लड़की वापस चली गई थी। रात लगभग 2:30 बजे छत पर तेज आवाज के साथ धमाका हुआ था। इससे उनकी नींद खुल गई। बाहर आकर देखा तो सीमा ने बताया कि पति के सिर से खून बह रहा है।