फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Preparations, the protests today

तैयारी पूरी, आज से विरोध प्रदर्शन

Wed, 13 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 13 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Preparations, the protests today
ब्लाक मुख्यालय में धरना देते ब्लाक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
जनता के पैसों से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। पंचायत राज विभाग की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारी विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार रहें।19 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश की मांग करते हुए कर्मचारियों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन डीएम को भेजा है।
विज्ञापन


 बुधवार को तालग्राम विकास खंड मुख्यालय के गेट पर बीडीओ पंकज यादव की अध्यक्षता में प्रदर्शन की रणनीति तय की गई। बीडीओ ने बताया कि 14 जुलाई से 18 जुलाई तक सभी अधिकारी व कर्मचारी हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 19 जुलाई को सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष गिरजेश तिवारी ने कहा कि पंचायत राज विभाग किसी के अंकुश में न रहकर लूट-घसोट करना चाहता है। विमल दुबे ने कहा कि ब्लाक बचाओ पंचायत बचाओ अभियान के तहत सचिव पर नियंत्रण जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान एडीओ आईएएसबी सेवाराम, एडीओ मुन्नी देवी समेत टीए, लिपिक,  रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed