फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Potato shoots on goal

आलू पर पाले की मार

Thu, 08 Dec 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 08 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Potato shoots on goal
आलू की फसल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आलू किसानों की मुसीबतें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं। गुरुवार की सुबह अचानक कोहरे के साथ पाला गिरने लगा। पाला गिरता देख आलू किसान एक बार फिर परेशान दिखाई दे रहे हैं। कोहरे और पाले के कारण किसान आज खेतों में आलू की खोदाई नहीं कर सके हैं।

विज्ञापन


आलू किसानों राधेश्याम कनौजिया, विनोद तिवारी ने बताया कि बुधवार को मौसम खुला था वहीं आलू के भाव भी चढ़े थे। जिसके चलते उन्होंने बाजार को देखते हुए आलू की खोदाई करा दी थी। इधर, बाजार तो ठीक है लेकिन पाले के कारण वह आज अपना आलू नहीं खोद पा रहे हैं। पाले और कोहरा का यही हाल रहा तो आलू पर झुलसा व परपरा रोग पकड़ लेगा। जिससे आलू की बाढ़ मर जाएगी। इसका सीधा नुकसान किसानों को होगा। किसान पंकज कठेरिया, सुनील विश्वास कहते हैं कि मौसम न खुला तो परपरा रोग आलू को बर्बाद कर देगा। एक दो दिन के अंदर आलू पर दवा का छिड़काव कराना पड़ेगा।
विज्ञापन


कोट
 कोहरे की मार से बचने के लिए किसान भाई आलू के खेत में पानी अवश्य लगाएं। आलू में झुलसा रोग नजर आए तो मैंकोजेब का 0.2  प्रतिशत घोल दो ग्राम प्रतिलीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। यह छिड़काव आठ से 10 दिन के अंतराल पर करें। फसल पर अत्यधिक झुलसा नजर आए तो मेटालेक्सिल का 0.25 प्रतिशत घोल का छिड़काव करें। - डा. राजवीर सिंह (सीएसए, तकनीकी मौसम अधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन


20 रुपये नीचे गिरा आलू का पैकेट
आलू के बाजार में रोजाना उतार चढ़ाव बना हुआ है। पिछले तीन दिन से 240 रुपये पैकेट में चल रहा आलू भाव गुरुवार को 210-220 रुपये पैकेट बाजार में बिकता नजर आया। एक ही दिन में आलू के दाम में 10 रुपये गिरावट हुई है। यह गिरावट मौसम व बाजार में आलू की आवक अधिक हो जाने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed