{"_id":"60db5d118ebc3ee59c07163e","slug":"poorv-blaak-pramukh-samet-chaar-ko-naarko-test-ke-lie-bheja-kort-ke-aadesh-par-aakaashadeep-apaharan-kaand-mein-huee-kaarravaee-kannauj-news-knp637268312","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत चार को नार्को टेस्ट के लिए भेजा, कोर्ट के आदेश पर आकाशदीप अपहरण कांड में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत चार को नार्को टेस्ट के लिए भेजा, कोर्ट के आदेश पर आकाशदीप अपहरण कांड में हुई कार्रवाई
विज्ञापन
इंदरगढ़(कन्नौज)। बाइक एजेंसी संचालक के बेटे आकाशदीप का अपहरण के चार माह बाद भी सुराग नहीं लगा है। इस मामले में परिजनों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत चार लोगों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को सभी को पुलिस सुरक्षा में नार्को टेस्ट के लिए लखनऊ भेजा है।
थाना इंदरगढ़ के पूराराय गांव के सतेंद्र कुमार की नादेमऊ में बाइक एजेंसी थी। 19 मार्च को इनका बेटा आकाशदीप घर से बाइक का सामान लेने एजेंसी पर जा रहा था। रास्ते में अपहरण कर लिया गया। इस घटना को बस में सवार गांव की युवती ने देख लिया था। उसी ने आकाश के पिता को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने अपहरण के तीन दिन बाद आकाशदीप के जूते और बाइक बंबा के किनारे बरामद की थी।
इसके बाद पुलिस ने अपहर्ताओं की तलाश में सर्विलांस टीम के साथ एसओजी टीम को लगाया। पता न चलने पर परिजनों ने प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने अपहर्ताओं की तलाश के लिए आकाशदीप से मिलने वालों को थाने बुलाकर पूछताछ की थी। बस से अपहरण की घटना देखने वाली युवती से भी पूछताछ की गई। तमाम कवायदों के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इस पर परिजनों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत चार लोगों का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की। कोर्ट ने पंचायत चुनाव के पहले नार्को टेस्ट कराने की अनुमति दे दी थी। चुनाव व कोरोना की दूसरी लहर के चलते पुलिस टेस्ट नहीं करा सकी। अब मंगलवार को पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में लेकर लखनऊ भेजा है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि अभी यह आरोपी नहीं हैं। परिजनों की मांग व कोर्ट के आदेश पर नार्को टेस्ट के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
आकाशदीप के पिता सतेंद्र कुमार प्रजापति का कोरोना के चलते सात मई को निधन हो गया था। वह ही इस मामले की पैरवी कर रहे थे। अब इस अपहरण कांड की वादी आकाशदीप की मां रेखा हो गई हैं।