{"_id":"638256f5bdbbac3efc69d3f0","slug":"police-seized-the-property-of-gangster-brothers-kannauj-news-knp7303945157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पुलिस ने गैंगस्टर भाइयों की प्रापर्टी जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पुलिस ने गैंगस्टर भाइयों की प्रापर्टी जब्त की
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस ने गैंगस्टर दो भाइयों पर कार्रवाई की। राजस्व टीम के साथ गांव पहुंची पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति जब्त की। इस दौरान गांव में मुनादी कराकर संपत्ति जब्त की जानकारी सार्वजनिक की गई।
सदर कोतवाली के गांव सारोतोप निवासी गैंगस्टर कलीम अली और भाई गैंगस्टर मुकीम अली की क्षेत्र में दहशत है। 25 नवंबर 2021 को आरोपियों ने गांव के प्रधान नूरआलम के पिता नफीस अली को गोली मारकर घायल कर दिया था। मुकीम अली के खिलाफ 10 और कलीम अली पर आठ जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट समेत लूटपाट के मामले दर्ज हैं।
शनिवार को एसडीएम पवन कुमार मीना, तहसीलदार रामशंकर, सीओ प्रियंका बाजपेयी और कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह गांव पहुंचे। टीम ने गैंगस्टर भाइयों की 35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। पूरे गांव में मुनादी कर जब्तीकरण की घोषणा की गई। इस दौरान आरोपियों के घरों और खेतों में जब्तीकरण के बोर्ड भी लगाए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया गैंगस्टर 14 (01) के तहत संपत्ति जब्त की गई। मौजूूदा समय मुकील जेल में है। जबकि कलीम अभी बाहर है।