फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   police,hatya,chalak

दंपत्ति के परिजनों ने चालक पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 12 Apr 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
police,hatya,chalak
सौरिख (कन्नौज)। 12 मार्च को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुए दंपती के परिजनों ने कार चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनपद सुल्तानपुर के मोहल्ला नेहरू नगर दरियापुर निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो बम बहादुर (70) पत्नी शारदा देवी के साथ 12 मार्च की रात सुल्तानपुर से दिल्ली जा रहे थे। कार को पुलिस लाइन करौंदिया निवासी शैलेंद्र सिंह चला रहा था।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दंपती घायल हुए थे। ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई पहुंचने पर चिकित्सकों ने बम बहादुर को मृत घोषित कर दिया था, जबकि बाद में इलाज के दौरान शारदा देवी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को थाने पहुंचे दंपती के भतीजे ऋषिकेश एवं राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि बम बहादुर के कोई संतान नहीं थी। चालक शैलेंद्र सिंह ने भाई शैलेंद्र सिंह के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर करोड़ों की प्रापर्टी की अपनी नाम वसीयत करा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि हादसे के दौरान शैलेंद्र के शरीर पर कहीं भी चोट नहीं आई। उसने ताऊ और ताई की हत्या कर परिजनों को बगैर जानकारी दिए हुए दुर्घटना का मुकदमा पंजीकृत करवा दिया।

प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर एक्सप्रेस वे लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed