{"_id":"6952cc7796e44b21d40e9235","slug":"police-arrested-the-accused-of-assault-and-firing-kannauj-news-c-214-1-knj1005-142434-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मारपीट व फायरिंग के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मारपीट व फायरिंग के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला चौधरियान में 29 नवंबर की सरेशाम मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
मोहल्ला चौधरियान निवासी अंसार ने 30 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि था 29 नवंबर की शाम वह घर पर था तभी मोहल्ले के फैयाज, अनस, अनवर, जीसान, फैसल, फैज उसके दरवाजे पर आए। पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगे। मौसी के लड़के सरताज ने विरोध किया तो इन लोगों ने तमंचों से फायरिंग की। गोली लगने से सरताज घायल हुआ था।
कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में असद, नौमान, उवैश, अयान व लकी निवासी मोहल्ला चौधरियान की भी संलिप्तता मिली थी। इन सभी के नाम के साथ विवाद में सात क्रिमिनल एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई थी। कोतवाल ने बताया कि 29 दिसंबर को फर्रुखाबाद चौराहा के पास से आरोपी फैज, फैसल व नौमान को गिरफ्तार कर लिया गया। फैज व फैसल के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संगीन धाराओं में पहले से ही एक मामला दर्ज है।