फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Poles, uprooted trees fell due to storm and rain, darkness in 135 villages

तेज आंधी और बरसात में टूटे बिजली के पोल व पेड़

Sat, 21 May 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Poles, uprooted trees fell due to storm and rain, darkness in 135 villages
छिबरामऊ। तेज आंधी और बरसात से कई स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए व पेड़ उखड़ गए। तारों के टूटने से नगर के अलावा 135 गांवों की बिजली गुल रही। लगभग सात घंटे बाद नगर की आपूर्ति तो बहाल हो गई लेकिन कई गांव अभी भी अंधेरा है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह आंधी व बारिश के कारण सौरिख तिराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके अलावा पालिका रोड, आवास विकास कॉलोनी व मुख्य मार्ग पर पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए। डा. अवस्थी वाली गली में लगा बिजली का खंभा टूट गया। रात ढाई बजे से ही मेन सप्लाई फेल हो गई। नगर के तीनों फीडरों के अलावा निगम मंडी फीडर, प्रेमपुर फीडर, 33/11 केवीए से संचालित पंथरा फीडर, सौ शय्या फीडर व दीपकपुर फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। इन फीडरों से जुड़े 135 गांव व सौ शय्या अस्पताल की बिजली गुल हो गई। सौ शैया की आपूर्ति सुबह साढ़े छह बजे शुरू हो गई।
विज्ञापन

एसडीओ अनुज कुमार जायसवाल ने बताया कि तेज आंधी के कारण कई जगह खंभे टूट गए हैं। शीघ्र ही आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
धूल भरी आंधी व हल्की बारिश के आसार
कन्नौज। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में धूल भरी आंधी व हल्की बारिश होने के आसार जताएं हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि 21 से 25 मई तक गरज, बिजली, धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 से 44 और न्यूनतम 23 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम सीमा 12से 48 और न्यूनतम छह से 20 फीसदी के बीच है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं 17-19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी में दीवार गिरने से तीन घायल
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम दीपकपुर निवासी विजय सिंह (60), ग्राम बहबलपुर निवासी ब्रजेश कुमार (30) व अजय (22) के साथ खेत में खरबूजे की फसल की रखवाली कर रहे थे। रात में अचानक तेज आंधी के कारण बारिश होने लगी। बचने के लिए खेत के पास बने एक कमरे में वह तीनों चले गए। कुछ देर बाद तेज आंधी से कमरे की दीवार गिर गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। (संवाद)

फोटो 21-गिरी मक्का फसल । संवाद
मक्का और मूंगफली को नुकसान
ठठिया। शुक्रवार देर रात आंधी और बारिश से मक्का, मूंगफली की फसल के साथ-साथ आम को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान रविंद्र कुमार, राजेश सिंह, सुरेश चंद्र ने बताया कि मक्का की फसल खेत में गिर कर चौपट हो गई है। मूंगफली में जलभराव से नुकसान हुआ है। हवा के तेज झोंकों से आम-झड़ गए हैं। गढ़िया गांव के किसान विकास ने बताया कि उनके मक्का की 35 बीघा फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। गढ़िया गांव के सुरेशचंद्र ने बताया कि पेड़ फट कर गिरने से उनकी गाय मर गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed