{"_id":"69274e430f80d6ae5d0e83a7","slug":"pickup-collides-with-bike-woman-and-teenager-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-140757-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, महिला और किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, महिला और किशोर घायल
विज्ञापन
ठठिया। तिर्वा मार्ग पर बुधवार को कड़ेरा पुलिया के निकट पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर और रिश्तेदार महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तेरारागी गांव निवासी मंसुख पाल (17), रिश्तेदार शोभा पाल (40) के साथ ठठिया क्षेत्र के बेहटा गांव जा रहा था। तिर्वा-ठठिया मार्ग पर करेडा पुलिया के निकट पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)