फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   perday Drops plaster and bricks Open in

रोज गिरता प्लास्टर और ईंटें

Sat, 09 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 09 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
perday Drops plaster and bricks  Open in

पशु अस्पताल की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहां

विज्ञापन
के कमरों की छतों से रोज प्लास्टर और ईंटें टूटकर गिरती हैं। पशुपालक पशुओं का इलाज कराने आते हैं तो उन्हें अपनी जान की चिंता बनी रहती है। वहीं स्टाफ भी रोज जान हथेली पर रखकर काम रहा है।

क्षेत्र के पशुपालकों ने जिला प्रशासन से अस्पताल के नवनिर्माण की मांग की है। कस्बे में बना पशु चिकित्सालय की बिल्डिंग इतनी जर्जर हो चुकी है कि हर दिन खतरा मंडराता रहता है। अस्पताल की छतों से बरसात में पानी टपकता रहता है, जिससे अंदर रखीं सारी दवाएं भीगकर खराब हो जाती हैं।

इसके अलावा पशुपालक पशुओं का इलाज कराने आता है तो वह बिल्डिंग के अंदर जाने का साहस नहीं करता। उसको डर सताता रहता है कि पता नहीं कब कोई ईंट नीचे गिर जाए। आलम यह है कि रोज ही छतों से प्लास्टर और ईंट गिरती रहती हैं। इसके अलावा यहां तैनात स्टाफ भी बिल्डिंग में न बैठकर बाहर ही बैठकर ड्यूटी करता है।

ऐसे में जहां पशुपालकों को संकट का सामना करना पड़ता है और वह यहां आने से कतराने लगे हैं, वहीं स्टाफ भी मजबूरन जान हथेली में लेकर ड्यूटी कर रहा है। क्षेत्र के अमिताभ सिंह भदौरिया, विजय बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, जितेंद्र सिंह भदौरिया, राजू कठेरिया, अतुल सेंगर, शिव प्रताप सिंह भदौरिया, वेद राम शाक्य आदि ने जिला प्रशासन से अस्पताल की बिल्ंिडग नई बनाने की मांग की है।

उधर, इस बाबत पशु चिकित्सक डा. पवन कुमार का कहना है कि उन्होंने भी इसके लिए लिखा पढ़ी की है। बताया कि डीएम के यहां से जल्द ही भवन निर्माण के निर्देश मिलने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed