{"_id":"56f587b84f1c1b2703f14eef","slug":"peace-and-harmony-between-the-holy-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति व सौहार्द के बीच मनी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति व सौहार्द के बीच मनी होली
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
होली खेलते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को शहर में अमन-चैन के साथ धूमधाम से रंग खेला गया। इस बार होली में डीजे पूरी तरह बंद रहा। कुछेक मोहल्लों में युवाओं ने ढोल-ताशे बजाकर होली के त्योहार का आनंद लिया। इस दौरान एसपी समेत भारी फोर्स क्षेत्रों में गश्त करती नजर आई। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
पूरे शहर में होली का खुमार देखने को मिला। शहरवासियों ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार को मनाया। सुबह 7 बजे से ही मोहल्ले के बच्चे हाथों में पिचकारियां लेकर गलियों में उतर आए। बूढ़े से लेकर जवान तक सभी को इन बच्चों ने प्रेम के इस त्योहार में रंग से सराबोर कर दिया। शहर के युवा कई टोलियों में मोहल्लों में ढोल बजाते हुए रंग खेलते दिखे। कई जगह लोक गीतों के साथ भांग भी बांटी गई।
ग्रामीण इलाकों में ढोलक की थाप पर फागुन गीत गाए गए। पूरे दिन रंग खिलने के बाद जैसे ही शाम ढली कुछेक लोगों के बीच पनपे आपसी मन मुटाव भी दूर होतेे दिखे। लोग अपने-अपने घरों से निकल कर एक-दूसरे को होली की बधाई देने लगे।
विज्ञापन
नगर के हर तिराहे व चौराहों पर पुलिस फोर्स भी किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुस्तैद रही। जिले के कस्बे जलालपुर, जलालाबाद, गुरसहायगंज, तेराजाकेट, तालग्राम, अमोलर, तिर्वा, इंदरगढ़, हसेरन, ठठिया समेत सभी कस्बों में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया।