फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Panchayat building gate collapses while dumping soil; driver dies.

Kannauj News: मिट्टी पलटने में पंचायत भवन का गेट गिरा, चालक की मौत

Wed, 07 Oct 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Panchayat building gate collapses while dumping soil; driver dies.
तालग्राम। भवानी सराय गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी पलटते समय पंचायत भवन का गेट और बीम टूट कर गिर गई, हादसे में चालक मौत हो गई और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक का शव घर आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम खबरामऊ निवासी साजिद खान (25) गांव के रमेश चंद्र का ट्रैक्टर चलाते थे।। सोमवार रात एक बजे मिट्टी डालने के लिए ठेकेदार बुला ले गए थे। कई ट्रैक्टरों से भवानी सराय गांव निवासी सरवर ठेकेदार के माध्यम से अपनी जमीन पर भराव के लिए मिट्टी डलवाई जा रही थी। सुबह 7.30 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली में लगे प्रेसर की मदद से साजिद पंचायत भवन के पास मिट्टी पलट रहे थे। इसी दौरान अचानक पंचायत भवन गेट में ट्रॉली टकरा गई और गेट व बीम टूट कर ट्रैक्टर पर गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और प्रधान प्रतिनिधि पूर्व प्रधान विजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर मिट्टी डलवाने वाले ठेकेदार घायल चालक को निजी वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से चालक को कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। साजिद की शादी नहीं हुई थी। पिता अयूब खान खेती और मजदूरी करते हैं। मां सेहराबानो है। चार भाई शानू, सावान, साहिल में दूसरे नंबर के थे। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि अभी कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी को बंधना था सेहरा
तालग्राम। साजिद की शादी तय हो चुकी थी। 25 जनवरी 2027 को उसके सिर पर सेहरा बंधना था। परिजनों ने बताया कि सौरिख क्षेत्र के रौसेन गांव में शादी तय हुई थी। परिवार के लोग अभी शादी की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच साजिद की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। शादी को लेकर परिवार ने कई सपने संजोए थे, लेकिन हादसे ने सभी अरमानों पर पानी फेर दिया। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है।
मौत के गम में भाई बीमार
बड़े भाई की मौत की खबर आते ही छोटा भाई साहिल सदमे में आकर बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने ताहपुर एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed