{"_id":"5cd32439bdec2207532a536a","slug":"patients-with-increased-typhoid-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइफाइड के साथ बढ़े मलेरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइफाइड के साथ बढ़े मलेरिया के मरीज
Thu, 09 May 2019 12:17 AM IST
प्रतीक दुबे
kannauj
kannauj
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Thu, 09 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की फर्श पर लेटे मरीज।
- फोटो : मलेरिया
कन्नौज। गर्मी के बीच बढ़े मच्छरों से जिले में मलेरिया रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मरीजों को डॉक्टर जांच के बाद इलाज व बचाव के उपाय बताने में जुटे हैं।
गर्मी के प्रभाव से टाइफाइड के साथ मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 40 मरीजों में मलेरिया के लक्षण पाए जा रहे हैं। गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या देखकर सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप के निर्देश पर सीएमएस डॉ. आरपी शाक्य ने चिकित्सकों की छुट्टी कैंसिल कर दी है। सभी को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद ईएनटी डा. नरेश चंद्रा ने ओपीडी कर मरीजों को देखा। सीएमएस ने बताया कि गर्मियों में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इससे चिकित्सकों का अवकाश कैंसिल कर उन्हें मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। मलेरिया का प्रमुख कारण मच्छर ही हैं। फागिंग न होने से इनकी संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।
मलेरिया के लक्षण
-कंपकंपी के साथ सर्दी लगना।
-गर्मी के साथ पसीना आना व बुखार चढ़ना।
-सिर में तेज दर्द होना।
ऐसे करें बचाव
-घर के आसपास साफ-सफाई रखें।
- पानी कहीं भी एकत्रित न होने दें।
-मलेरिया का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए कूलर व टंकियों की सप्ताह में सफाई करें।
-जहां पानी निकालना संभव न हो, वहां केरोसिन डालें।
-खिड़कियों में जाली लगाएं।
-घर के अंदर मच्छरदानी लगाकर सोएं।