फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pati ko phansaane ke lie sipaahee ne kiya tha bachche ka apaharan

पति को फंसाने के लिए सिपाही ने किया था बच्चे का अपहरण

Sat, 20 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
pati ko phansaane ke lie sipaahee ne kiya tha bachche ka apaharan
कन्नौज। सौरिख कस्बे से चार वर्षीय बच्चे को अगवा करने वाली महिला सिपाही मीरा के बारे में बड़ा राज खुला है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मीरा ने पति को फंसाने के लिए बच्चे का अपहरण किया था। दूसरे दिन वह पति के घर शिवली में बच्चे को छोड़ने जाने वाली थीं। इसके पहले पुलिस के चंगुल में आ गईं।
विज्ञापन

सौरिख कस्बे के नगरिया महादेव निवासी शानू के चार वर्षीय बेटे आयुष का बुधवार को अपहरण हो गया था। छानबीन में सामने आया था कि इटावा के बकेवर थाने में तैनात प्रधान आरक्षी मीरा देवी ने आयुष को अगवा किया था। गुरुवार को पुलिस ने कानपुर के बर्रा इलाके से मीरा देवी को गिरफ्तार कर आयुष को तलाश कर लिया। शुक्रवार को पूछताछ के बाद मीरा देवी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक पहले मीरा ने बताया कि वह आयुष को इसलिए ले गई थीं कि दूसरे दिन सौरिख पुलिस को देकर वाहवाही लूट सकें। कड़ाई पर बताया कि पति जितेंद्र उर्फ बउआ से विवाद चलता है। इससे फंसाने की योजना बनाई। पति के घर आयुष को छोड़ कर पुलिस को अपहरण की सूचना देनी थी। इससे कि पति को जेल भेज दिया जाए। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि महिला सिपाही ने अज्ञात बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। बाइक नंबर सीसीटीवी फुटेज में आने से वह गिरफ्त में आ गईं।
विज्ञापन

इस तरह मीरा देवी तक पहुंची पुलिस
मीरा देवी ने घटना वाले दिन बुधवार को ऊलर गांव में नोटिस तामील कराया था। उनके साथ सौरिख थाने में तैनात सिपाही हरीश गया था। आयुष को उठाकर बाइक पर बैठाते समय मीरा देवी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। प्रधान आरक्षी होने के कारण वर्दी के कंधे पर तीन सफेद फीती लगी थीं। फुटेज देख हरीश ने मीरा को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने इटावा पुलिस से संपर्क कर मीरा के बर्रा वाले मकान में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैदियों और बंदियों से नहीं की बात, सिर्फ एक रोटी खाई
लंबे समय से महकमे में तैनात मीरा घटना की बाबत सोचकर जेल में रो रही हैं। गुरुवार को जेल जाने के बाद शाम को सिर्फ एक रोटी खाई। जेलर शिवकुमार यादव ने बताया कि जेल में बंद महिला कैदी और बंदियों से मीरा देवी ने बात नहीं की। जेल की अन्य महिलाओं की तरह रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed