फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Participants sports award

खेलकूद के प्रतिभागी पुरस्कृत

Thu, 26 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 26 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Participants sports award

कस्बे के नेहरू नर्सरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


नेहरू नर्सरी स्कूल के बच्चों ने खेलकूद में बढ़चढ़कर भाग लिया। सौ मीटर बालिकाओं की पहले राउंड की दौड़ में गोल्डी, आकांक्षा व प्रियंका, दूसरे राउंड में अंशिका, सुभांशी व नंदनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।

छात्रों की सौ मीटर दौड़ के प्रथम राउंड में हिमांशू, सोहन, ऋषभ, दूसरे राउंड में दीपक, अंकित व सचिन, तीसरे राउंड में प्रशांत, रोहित व अतुल, चौथे राउंड में आकाश, अमित व नीतिन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

 यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की सौ मीटर दौड़ में लखन प्रथम, कुंदन द्वितीय, ईशू तृतीय स्थान पर रहे। दो सौ मीटर की दौड़ में कक्षा आठ के सोहन प्रथम, इसी कक्षा के हिमांशू द्वितीय और कक्षा सात के दीपक तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा सात व आठ की क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए मैच में कक्षा आठ की टीम ने दस ओवर में 74 रन बनाए। जवाब में खेलने उतर कक्षा सात की टीम निर्धारित ओवर में 53 रन बनाकर आलआउट हो गई। अर्चित अवस्थी को मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणवीर सिंह यादव ने विजयी टीम के कप्तान राजन को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसके अलावा अन्य बच्चों को भी मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

उन्होंने कहा शिक्षा के साथ खेल का भी विशेष महत्व है। स्कूल के प्रबंधक विनीत त्रिपाठी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह पाल, मीरा दुबे, रूपम, दीपा, लक्ष्मीपाल, प्रीती शाक्य, राजन सैनी, अमित, सुनील शर्मा, मयंक शाक्य, अनिल यादव, हेमंत यादव, अतुल दुबे, अनुज त्रिपाठी, आलोक दुबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed