फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Parinda also can not kill

परिंदा भी पर न मार सकेगा

Sun, 01 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 01 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Parinda also can not kill

एक नवंबर को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी

विज्ञापन
तरह से सजग दिखाई दे रहा है। मंडी समिति के आसपास के इलाके को पूरी तरह से सुबह छह बजे सील कर दिया जाएगा। मंडी समिति में प्रवेश लेने वाले मतगणना एजेंटों को तलाशी के बाद अंदर जाने के लिए प्रवेश दिया जाएगा।

डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि मतगणना के लिए प्रशासन ने पूरा होमवर्क कर लिया है। सुबह छह बजे मंडी समिति का 200 मीटर का एरिया पुलिस और पीएसी घेर लेगी। इस दौरान किसी को भी उस क्षेत्र में एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के आरएएफ की दो कंपनी फोर्स है।

जहां पर फोर्स लगाने की जरूरत पड़ेगी, वहां पर लगाया जाएगा। इसके अलावा कानपुर व फर्रुखाबाद रूट से आने वाले वाहनों को मतगणना के दौरान प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन वाहनों को बाईपास के जरिए निकाला जाएगा। बताया कि मतगणना के दौरान असलहा, मोबाइल, स्याही, पानी की बोतल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

यदि कोई भी इन चीजों के साथ में पकड़ा जाता है, तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कहा कि बिना पास के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। उधर, मंडी समिति परिसर में रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली डीडीसी और बीडीसी पदों की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने मतगणना अभिकर्ताओं के पास जारी करने का कार्य पूर्ण कर लिया है।

हालांकि, अभिकर्ताओं को पास बनवाने के लिए तीस अक्तूबर तक का समय दिया गया था, पर तमाम लोग शनिवार को भी पास बनवाने पहुंचे। ज्ञात हो कि एक नवंबर को डीडीसी और बीडीसी पदों पर हुए चुनाव में पड़े वोटों की गिनती होगी। प्रशासन मतगणना को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है।

पिछले तीन दिनों से मतगणना अभिकर्ताओं के पास जारी करने का दौर जारी था। बीडीसी के रिटर्निंग आफीसर राजेश बघेल ने बताया कि डीडीसी पद की मतगणना के लिए 280 मतगणना एजेंटों के पास जारी किए गए हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत पद के लिए 410 के पास जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed