फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Panchayat stone-pelting, firing

पंचायत के दौरान पथराव, फायरिंग

Sat, 24 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 24 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Panchayat stone-pelting, firing
घटनास्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करते कोतवाल। - फोटो : Amar ujala

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर अमजद में नाली के विवाद को शांत करने के लिए चल रही पंचायत में दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया। गाली गलौज से शुरू हुई बात पथराव व फायरिंग तक पहुंच गई। जिससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर ग्राम भीखमपुर अमजद में नाली निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद ग्रामीणों व अन्य लोगों के सहयोग से पंचायत हो रही थी। पंचायत के दौरान ही दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गया। इसके बाद लोग लाठी, डंडों के साथ आमने-सामने आ गए। थोड़ी ही देर में पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे लोग घरों में दुबक गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख लोग खेतों की ओर भाग खड़े हुए। सिपाहियों ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह लोग भागने में कामयाब रहे फिर भी पुलिस ने एक पक्ष से जितेंद्र उर्फ राजू पुत्र मंगूलाल, राहुल पुत्र वीरेंद्र सिंह व दलवीर पुत्र रामसिंह तथा दूसरे पक्ष से कुलदीप पुत्र अतर सिंह व अतर सिंह पुत्र चुन्नीलाल को हिरासत में ले लिया। वहीं, फायरिंग कर रहे रघुवीर पुत्र लटूरी, ओमप्रकाश व रामबाबू आदि मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े में जितेंद्र की बेटी पूनम और वीरेंद्र का पुत्र राहुल चुटहिल हो गया। अतर सिंह ने बताया कि गांव में सार्वजनिक नाली बन रही है। जिसका पानी जितेंद्र उर्फ राजू ने बंद कर दिया। इसी समस्या के निराकरण के लिए पंचायत बुलाई गई थी। जहां जितेंद्र व रघुवीर पानी नहीं निकलने पर अड़ गए। इसी को लेकर इन दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


छह दिन पहले भी हुआ था विवाद
छिबरामऊ। भीखमपुर अमजद गांव में सरकारी नाली निकलने को लेकर अतर सिंह व राजू में 17 दिसंबर को भी विवाद हुआ था। उस दिन जितेंद्र ने अतर सिंह के पुत्र कुलदीप को लाठी मारकर घायल कर दिया था। उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई भी की थी। इसके बाद दोबारा विवाद शुरू हुआ तो पंचायत बुलाई गई और शुक्रवार को पंचायत के दौरान ही फिर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान झगड़े ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed