{"_id":"601840cc8ebc3e5bb1143cdf","slug":"panchayat-chunav-kannauj-news-knp609329679","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवार अपने समर्थकों की भी देंगे सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवार अपने समर्थकों की भी देंगे सूची
विज्ञापन
कन्नौज। चुनाव के दौरान अक्सर उम्मीदवारों के समर्थक बवाल कर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करते हैं। इस बार पंचायत चुनाव में पुलिस की नजर उम्मीदवारों के समर्थकों पर भी रहेगी। चुनाव में गड़बड़ी पर उम्मीदवारों के साथ-साथ समर्थकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में तैयारी चल रही हैं। चुनावी अखाड़े में ताल ठोंकने वाले मतदाताओं को अपने खेमे में लाने का जतन करने लगे हैं। ऐसे में पुलिस भी निष्पक्ष चुनाव की तैयारी में जुट गई है। आईजी मोहित अग्रवाल ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों की सूची तलब करने के निर्देश दिए हैं।
नामांकन के बाद उम्मीदवार अपने 20 समर्थकों की सूची थाना पुलिस को देंगे। संबंधित क्षेत्र के उप निरीक्षक इन समर्थकों का सत्यापन करने के साथ इनके संपर्क में रहेंगे। उम्मीदवार के चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने पर समर्थकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को इस बार अपने समर्थकों के भी नाम पुलिस को देने होंगे।