{"_id":"6324c0ee2097555eb763e397","slug":"overloaded-three-trucks-seize-kannauj-news-knp718480849","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड तीन ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड तीन ट्रक सीज
विज्ञापन
फोटो 23- इंदरगढ़ थाने में खड़े ट्रकों में बारिश से भीगा अनाज। संवाद
ओवरलोड तीन ट्रक सीज
-चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रक मिलन के साथ अधूरे मिले कागज
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान सरकारी राशन से लदे तीन ट्रकों को सीज कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से इन ट्रकों को थाने खड़ा दिया गया। बारिश से ट्रकों पर लदा अनाज भीग गया।
शुक्रवार को फर्रुखाबाद के बेयर हाउस से सरकारी राशन लादकर तीन ट्रक तिर्वा क्षेत्र के कोटेदारों के यहां आ रहे थे। इस दौरान इंदरगढ़ कस्बे में चेकिंग के दौरान पीटीओ रामबाबू ने तीनों ट्रकों को रोक लिया। पड़ताल करने पर सामने आया कि तीनों ट्रक ओवरलोड है। कागजात भी अधूरे है। कई सालों से फिटनेस नहीं कराई गई है। इसके अलावा टैक्स भी अदा नहीं किया गया है। पीटीओ ने ट्रकों को सीज कर दिया। बारिश होने से ट्रकों पर लदा सरकारी अनाज खराब होने की स्थिति में आ गया है। पीटीओ ने बताया कि ट्रकों पर 800 पैकेट चावल व एक ट्रक पर 320 पैकेट गेहूं लदा है। सीज होने के बाद चालक और परिचालकों ने अनाज नहीं सुरक्षित नहीं किया। इससे बारिश में अनाज भीग गया है।
------------
16सीएचबीपी56: मंडी चौकी पर खड़े ओवरलोड डंपर। संवाद
संयुक्त चेकिंग अभियान में सीज किए गए ओवरलोड डंपर
छिबरामऊ। दो जनपदों के अधिकारियों की संयुक्त चेकिंग अभियान में जीआर इंफ्रा कंपनी के दो ओवरलोड डंपरों को सीज कर दिया गया। इन डंपरों को मंडी चौकी पर खड़ा करा दिया गया है। फर्रुखाबाद के एआरटीओ विजय किशोर आनंद व कन्नौज के पीटीओ रामबाबू दोहरे ने जीटी रोड के किनारे स्थित लडै़ता गांव के पास चेकिंग अभियान की। अधिकारियों ने मिट्टी लदे दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। इन दोनों ट्रकों को मंडी चौकी पर लाकर खड़ा करा दिया गया। पीटीओ ने बताया कि दोनों ट्रक ओवरलोड थे और इनका टैक्स भी जमा नहीं था। ट्रकों की फिटनेस भी नहीं थी। जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है।