फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Over 74,000 claims and objections received, to be resolved by 27th

Kannauj News: 74 हजार से अधिक दावे और आपत्तियां मिलीं, 27 तक होगा निस्तारण

Sun, 08 Mar 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Over 74,000 claims and objections received, to be resolved by 27th
कन्नौज। जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान का समापन शुक्रवार यानी छह मार्च को हुआ। इस अभियान के तहत कुल 74 हजार से अधिक दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। यह संख्या केवल कागज के टुकड़े नहीं, बल्कि उन लोगों की उम्मीदें हैं जो आगामी चुनावों में अपनी उंगली पर स्याही लगवाने को बेताब हैं। इन सभी दावों का निस्तारण का 27 मार्च तक होगा।
विज्ञापन

पुनरीक्षण प्रक्रिया एक जनवरी की अर्हता तिथि के आधार पर की गई थी। मतदाताओं से 27 अक्तूबर 2025 से छह मार्च 2026 तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की गईं। फॉर्म छह नाम शामिल कराने, फॉर्म सात आपत्ति दर्ज कराने और फॉर्म आठ संशोधन या स्थानांतरण के लिए था। फॉर्म छह के तहत 58,161 आवेदन मिले। फॉर्म सात के लिए 2,527 और फॉर्म आठ के तहत 13,839 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 27 मार्च तक सभी दावों का निस्तारण करने को कहा है। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित हो। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने भी निस्तारण की पुष्टि की है। इसके बाद संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़े
छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र नए मतदाता बनाने में सबसे आगे रहा। यहां फॉर्म छह के 24,605 आवेदन, फॉर्म सात के 1,418 और फॉर्म आठ के 6,226 आवेदन मिले। तिर्वा में नए पंजीकरण के लिए 15,861 लोगों ने फॉर्म छह भरा। तिर्वा में संशोधन के लिए 3,224 आवेदन प्राप्त हुए। कन्नौज सदर से 17,695 नए मतदाताओं ने दावेदारी पेश की।


निस्तारण प्रक्रिया
कन्नौज सदर में संशोधन के मामले में 4,389 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रशासन अब इन सभी 74 हजार से अधिक अर्जियों की बारीकी से जांच करेगा। बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन से फर्जी नाम हटाए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। दावा-आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण और निस्तारण 27 मार्च 2026 तक पूरा होगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed