फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ovaratek karane mein baikon kee bhidant, maama kee maut, bhaanja samet do ghaayal

ओवरटेक करने में बाइकों की भिड़ंत, मामा की मौत, भांजा समेत दो घायल

Wed, 06 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
ovaratek karane mein baikon kee bhidant, maama kee maut, bhaanja samet do ghaayal
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बाइकें। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करते समय बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में मामा की मौत हो गई। भांजा समेत दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सप्रेसवे की गश्ती टीम ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं पीछे बैठा भांजा व दूसरा बाइक सवार हेलमेट लगाने से बच गया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के जिला सारन थाना बहरौली अंतर्गत बारौली निवासी हरिकिशोर (28) पुत्र नौरंगीलाल भगत नोएडा में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। इनके साथ भांजा बिहार के गोपालनगर माधौपुर निवासी इंद्रजीत (24) पुत्र चंद्रभान रहता था। लॉकडाउन में कंपनी बंद होने से दोनों लोग बाइक से बिहार जा रहे थे। बुधवार को शाम चार बजे के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के रनवां गांव के सामने पहुंचे। उसी समय पीछे से आ रहे आजमगढ़ के थाना आंबेडकर नगर स्थित अकबरपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र राम निरंजन ने बाइक से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इससे हरिकिशोर की बाइक से बाइक टकरा गई। बाइकों की तेज रफ्तार होने से तीनों बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। यूपीडा गश्ती दल ने एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेज दिया। यहां डॉक्टर ने हरिकिशोर को मृत घोषित कर दिया। घायलों की हालत नाजुक थी।
विज्ञापन

मेडिकल मेमो के आधार पर चौकी प्रभारी बेहटा रामशंकर भारती ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल भांजे से फोन नंबर लेकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा ने बताया कि परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। वह लोग बिहार से निकल चुके हैं। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर कैसे चढ़ीं बाइकें
लॉकडाउन में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया गया। डीएम, एडीएम की अनुमित पर ही एक्सप्रेसवे पर वाहन चलने की अनुमति है। ऐसे में नोएडा से आ रहे बाइक सवार एक्सप्रेसवे पर कैसे चढ़ आए, यह बड़ा सवाल है। इनके एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से आगरा-एक्सप्रेसवे पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहीं, वह सुविधा शुल्क लेकर तो वाहनों को एक्सप्रेसवे पर चढ़ने की छूट तो नहीं दे रहे हैं। अगर ऐसा है तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed