फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ovaraloding kee samasya se milegee nijaat

ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी निजात

Fri, 08 Jan 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
ovaraloding kee samasya se milegee nijaat
40 एमवीए ट्रांसफार्मर को हटाती मशीन। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। ओवरलोडिंग से होने वाली बिजली कटौती से इस बार नगर की जनता को नहीं जूझना पड़ेगा। शुक्रवार को 220 केवीए विद्युत उपसंस्थान में 40 की जगह 63 एमवीए (मेगा वोल्ट एंपियर) ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। शिफ्टिंग का काम 12 जनवरी तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीओ अमर सिंह, जेई अनिल कुमार, अखिलेश चंद्र वर्मा एवं टीजी टू नीरज की देखरेख में 63 एमवीए ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग का काम शुरू हुआ। विद्युत कर्मियों की टीम ने मशीन मंगवाकर पहले से रखे 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटवाया। दिनभर चली मशक्कत के बाद इस ट्रांसफार्मर को नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन

जेई अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर बस तक पहुंचा जाएगा। शिफ्टिंग का काम 12 जनवरी तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद ट्रांसफार्मर पर लोड रखा जाएगा। जेई ने बताया कि अभी गर्मियों में ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर गर्म हो जाते थे। इन्हें फुंकने से बचाने के लिए आपूर्ति बंद करनी पड़ती थी। अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed