फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

बालिका की मौत, बोरे में भरकर शव फेंका

Wed, 14 Oct 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
other
तालग्राम (कन्नौज)। बिरियाहार टिकुरियन गांव में मंगलवार को चलते ई-रिक्शा से कूदने पर बालिका की मौत हो गई। खुद को बचाने के लिए चालक ने शव को बोरे में भरकर ईशन नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। शव फेंकते देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। भाई ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ई-रिक्शे में सवार अन्य बच्चे भी चुटहिल हो गए, उनका अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के बिरियाहार टिकुरियन निवासी विधवा सरला देवी की 10 वर्षीय बेटी काजल गांव के प्राथमिक विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा थी। मंगलवार सुबह उसे स्कूल में किताबें मिलने की जानकारी हुई। इस पर काजल पड़ोसी आशीष (06), शिवानी (10) , सुमित (06) और गोमती (04) के साथ पैदल स्कूल जा रही थी। बच्चे रास्ते में पुलिया के पास बैठ गए। उधर से निकले संतराम पुत्र मीहलाल के ई-रिक्शा पर बच्चे बैठ गए। काजल आगे बैठी थी।
विज्ञापन

स्कूल के पास ई रिक्शा रोकने के बजाए संतराम ने स्पीड बढ़ा दी। रिक्शा न रुकने पर काजल और बच्चे कूद गए। पहिये की चपेट में आकर काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज की बात कहकर संतराम काजल को ले जाने लगा लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से घबराए संतराम ने शव बोरे में भर कर गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर कपूरापुर गांव के पास ईशन नदी के पास झाड़ियों में फेंक दिया। बोरे पर घास-फूस रखकर जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर लोगों ने उसे पकड़कर बोरा देख। बोरे में शव होने पर भीड़ ने संतराम की पीटाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। संतराम ने बताया कि बच्चे जबरदस्ती बैठ गए थे, उन्हें सबक सिखाने के लिए ई रिक्शा की स्पीड बढ़ा दी थी। बड़े भाई दीनानाथ उर्फ गोल्डी ने संतराम के खिलाफ बहन की हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed