{"_id":"5f7e0b848ebc3e9b8409e8b2","slug":"other-kannauj-news-knp5871287111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से दो किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से दो किशोर घायल
विज्ञापन
मानीमऊ (कन्नौज)। जीटी रोड पर बुधवार की सुबह एक रोडवेज बस ने साइकिल सवार दो किशोरों को घायल कर दिया। भीड़ जुटती देख चालक बस को बीच सड़क छोड़ कर भाग गया। इससे जीटी रोड पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में दूसरे चालक को बुलाकर बस को किनारे कराया गया। जबकि किशोरों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
मानीमऊ क्षेत्र के मित्रसेनपुर निवासी शीबू(17) पुत्र शमीम पड़ोस में रहने वाले शमसाद के रिश्तेदार नसीम (15) के साथ साइकिल से बाजार खरीदारी करने जा रहा था। इसी दौरान गांव के सामने जीटी रोड पर कानपुर की ओर जा रही कन्नौज डिपो की रोडवेज बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया गया।
बाइक की टक्कर से दो भाई घायल
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दो भाई घायल हो गए। मतौली निवासी परशुराम कुशवाहा का 10 वर्षीय बेटा आशीष अपने पांच वर्षीय भाई आशू के साथ मंगलवार को खेत से लौट रहा था। गांव के पास बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।